सलमान खान के बिना बनेगा No Entry का सीक्वल, क्या बोनी कपूर की वजह से भाईजान ने छोड़ी फिल्म?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 10:14 PM IST

Salman khan film No Entry Mein Entry: नो एंट्री में एंट्री से सलमान खान ने किया वॉक आउट। दर्शक नो एंट्री के सीक्वल का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, बोनी कपूर और भाईजान के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

Salman khan film No Entry Mein Entry: पिछले कई सालों से फैंस सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म नो एंट्री (No entry) के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म के राइटर और डायरेक्टर अनीस बज्मी ने कंफर्म किया था कि वो साल 2005 में आई पॉपुलर कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल बना रहे हैं। फिल्म का नाम 'नो एंट्री में एंट्री'(No Entry Mein Entry) होगा। फिल्म की शूटिंग पुरानी स्टार कास्ट सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के साथ शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग साल 2023 में शुरू होने वाली है। लेकिन खबरों के मुताबिक सलमान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, बोनी कपूर की वजह से सलमान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

salman khan and boney kapoor

salman khan and boney kapoor (credit pic: instagram)

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान नो एंट्री में एंट्री का पूरा प्रोडक्शन संभालना चाहते थे। ये बोनी कपूर के लिए हैरान करने वाली बात थी क्योंकि उन्होंने कई सालों से प्रोडक्शन का सारा काम सेट-अप किया है। इतना ही नहीं सलमान चाहते थे कि इस फैंचाइजी के निगेटिव और आईपीआर के मालिक बने। इसी के साथ भाईजान चाहते थे कि डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स भी उन्हीं के पास हों।

End of Feed