Salman Khan ने चुराया Vijay Deverakonda का डायरेक्टर!! जल्द शुरू करेंगे 200 करोड़ी मूवी

Salman Khan signs Puri Jagannadh movie: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लाइगर (Liger) डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ (Puri Jagannadh) ने एक कहानी सुनाई है, जो भाईजान को पसंद भी आई है। सलमान खान इस मूवी को साइन करने के लिए तैयार हैं। लाइगर फ्लॉप होने के बाद पुरी जगन्नाथ भाईजान का हाथ थामकर वापसी करना चाहते हैं।

Salman Khan signs Puri Jagannadh movie: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जिसके ऊपर अपना हाथ रख देते हैं, वो सुपरस्टार बन जाता है। ऐसे कई कलाकार रहे हैं, जिनका करियर खत्म होने की कगार पर था लेकिन सलमान खान (Salman Khan) की वजह से वो दोबारा वापसी करने में सफल रहे। इस लिस्ट में अब साउथ डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ (Puri Jagannadh) का नाम भी जुड़ने जा रहा है, जिन्होंने लाइगर (Liger) का डायरेक्शन किया था। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। यह पुरी जगन्नाथ की पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसके बाद माना जाने लगा था कि पुरी का करियर बॉलीवुड में शुरू होते ही खत्म हो गया है। इन कयासों के बीच सलमान खान ने अपना हाथ पुरी जगन्नाथ के ऊपर रख दिया है।

Salman Khan ने चुराया Vijay Deverakonda का डायरेक्टर

Salman Khan ने चुराया Vijay Deverakonda का डायरेक्टर

बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने पुरी जगन्नाथ की अगली फिल्म साइन करने का मन बनाया है। पुरी जगन्नाथ ने सलमान खान को अपनी अगली फिल्म की कहानी सुनाई है, जो उन्हें पसंद आई है। सलमान खान ने यह मूवी आधिकारिक रूप से अभी साइन नहीं की है लेकिन पुरी जगन्नाथ से स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा है। सलमान खान को जब तक कोई फिल्म पसंद नहीं आती है, वो उसकी स्क्रिप्ट पर काम करने का आदेश नहीं देते हैं। ऐसे में उनके करीबी मान रहे हैं कि भाईजान पुरी जगन्नाथ की मूवी जल्द शुरू कर सकते हैं।

End of Feed