Salman Khan ने अपने 'सुख' संग बिताए सुकून भरे पल, सुबह के 4 बजे फैंस को दिखाया चांद सा चेहरा

Salman Khan Post: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि मातृभूमि (Maatrubhumi) स्टार को किसकी एक झलक का इंतजार रहता है?

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने शेयर की तस्वीरें
  • फैंस को दिखाया अपने 'सुख' का चेहरा
  • भाईजान ने फैंस दिया मॉर्निंग गिफ्ट

Salman Khan Post: बॉलीवुड के 'भाईजान' कहे जाने वाले सलमान खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहते हैं, जो जल्द ही अपनी नई फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) में दिखाई देंगे।। सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान की हर एक खबर पर नजर गड़ाए बैठे रहते हैं। जैसा की सभी को मालूम है सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस बीच इंस्टाग्राम पर सलमान खान ने सुबह के 4 बजे पोस्ट शेयर कर सभी को सप्राइज़ दिया और अपने खिलखिले चेहरे से दीदार कराया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें सलमान का पोस्ट। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के बादशाह संग धुरंधर ने ली सेल्फी, तस्वीर देख लोग बोले-'दिन बन गया')

SALMAN KHAN Post

सलमान खान ने अपने 'सुख' के साथ बिताए खास पल/फोटो क्रेडिट-सलमान खान इंस्टाग्राम

    सलमान खान का पोस्ट

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान (Salman Khan) ने सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे अपने डॉग सुख संग क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करते हुए दिखाई दिए। सिर्फ यही नहीं सलमान खान ने अपने नए लुक से सभी का ध्यान खींचा। 60 की उम्र में भी सलमान खान के चेहरे पर गलो देख सभी इंप्रेस हुए। तस्वीर में सलमान खान ने डेनिम पेंट और व्हाइट शर्ट पहनी हुई है, जिसमें वे काफी स्मार्ट दिखे। सुबह 4 बजे सलमान खान ने दिखाया कि कैसे वो अपने डॉग सुख संग खेलते हैं। पोस्ट को कैप्शन देते हुए सलमान खान ने लिखा, '3:55-Sukh'। ऐसे में लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद शूटिंग से टाइम निकालकर सलमान सुख के साथ मस्ती कर रहे हैं। सलमान खान का अपने डॉग प्रति प्यार देख फैंस उनके मुरीद होने से नहीं हटे। हालांकि कई यूजर्स ने पूछा क्या सलमान खान को रात में नींद नहीं आती? (ये भी पढ़ें: 83 साल की उम्र में भी हर दिन काम करना चाहते हैं अमिताभ बच्चन, घर में नहीं लगता है बिग बी का मन)

    सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

    अब बात करते हैं सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ कि तो 60 वर्षिय एक्टर जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। मेकर्स इस फिल्म को 15 मई को रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। वहीं बीते कुछ हफ्तों पहले सलमान ने डायरेक्टर वामसी पैडिपली और दिल राजू के साथ नई एक्शन फिल्म के लिए हाथ मिलाया। सलमान खान ने इस अप्रैल महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का नाम दिल, दिमाग और जिगर हो सकता है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा का इंतजार सभी को होगा।

    End of Feed