बॉलीवुड

Salman Khan को मिली धमकी के बाद बढ़ाई गई सुपरस्टार की सिक्योरिटी, लॉरेंस बिश्नोई की खुलेआम चेतावनी के बाद उठाया ये कदम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 29, 2023, 08:29 AM IST

Salman Khan Security: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद अब सलमान खान की सिक्योरिटी को और भी पुख्ता किया जा रहा है। गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हुए हमले के बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Image

Salman Khan

Salman Khan Security: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिश्नोई ने पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर में हुई फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली है और इसकी वजह भी सलमान खान को ही बताया है। लॉरेंस बिश्नोई ने साफ कर दिया है कि गिप्पी अगर सलमान तुम्हें अपना भाई समझता है तो बचाने की कोशिश जरूर करेगा। लॉरेंस बिश्नोई लगातार सलमान खान को माफी मांगने या जान से मारने की धमकियां दे रहा है। जिसके बाद से ही एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

इस समय सलमान की सरकार से Y सिक्योरिटी मिली है। अब लॉरेंस की धमकी के बाद इसे और भी पुख्ता कर दिया गया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बढ़ाई गई सलमान खान की सिक्योरिटी

सलमान खान की सिक्योरिटी से जुड़ी एक सख्त ने कन्फर्म करते हुए बताया है कि अब एक्टर की सिक्योरिटी और भी पुख्ता कर दी गई है, इसमें किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नहीं है।लॉरेंस बिश्नोई ने अपने बयान में कहा, ‘आप सलमान को भाई मानते हैं लेकिन अब आपके 'भाई' के आने और आपको बचाने का समय आ गया है। ये मैसेज सलमान खान के लिए भी है। इस सोच में मत रहना कि दाऊद तुम्हें बचाएगा। तुम्हें कोई नहीं बचा सकता।’ बिश्नोई की इस धमकी केबाद सलमान खान के फैंस थोड़े चिंतित हो गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article