पहलगाम आतंकी हमले से परेशान सलमान खान ने रोक दिया अपना यूके शो, फैंस से माफी मांगते हुए कहा इस समय मैं.....

Salman Khan Postponed The Bollywood Big one Show: सलमान खान( Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया है कि अगले महीने यूके में होने वाला उनका शो तय तारीख से आगे बढ़ा दिया गया है। पहलगाम आतंकी हमले की वजह से सलमान खान ने ये कदम उठाया है।

Salman Khan Postponed The Bollywood Big one Show: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर भारतीय परेशान नजर आ रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स इस हादसे की कडी निंदा कर रहे हैं। आतंकवादी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्टार्स अपने शो रद्द कर रहे हैं। अरिजित सिंह और श्रेया घोषाल ने अपने कॉन्सर्ट पहले ही रद्द कर दिए थे। अब सलमान खान ने यूके में होने वाला अपना शो 'द बॉलीवुड बिग वन' आगे बढ़ा दिया है। इस ईवेंट में बॉलीवुड के अन्य स्टार्स भी हिस्सा लेने वाले थे। सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से माफी मांगी है।

Salman Khan Postponed The Bollywood Big one Show

सलमान खान( Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया है कि अगले महीने यूके में होने वाला उनका शो तय तारीख से आगे बढ़ा दिया गया है। इस शो में सलमान खान(Salman Khan) के साथ माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) , दिशा पटानी( Disha Patani) , कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सारा अली खान, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल भी नजर आने वाले थे। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-"कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर, और बहुत दुख के साथ, हमने 4 और 5 मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाले द बॉलीवुड बिग वन शो को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि हम समझते हैं कि हमारे फैंस इन शोज का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में इसे रोकना ही सही है। इससे होने वाली किसी भी निराशा या असुविधा के लिए हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं और आपकी समझदारी और समर्थन की गहराई से सराहना करते हैं। शो की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

End of Feed