Salman Khan Steps Out In New Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपने लुक्स के चलते छाए रहते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर सलमान खान के ब्रांडेड बूट्स खूब चर्चा में रहे थे। इसके बाद अब पैपराजी ने सलमान खान के नए डैशिंग लुक को कैमरे में कैद किया है। भाईजान के इस फ्रेश लुक को देखकर फैन्स एक बार फिर दीवाने हो गए हैं। बुधवार देर रात जब दुबले-पतले और तराशी हुई जॉलाइन वाले लुक में सलमान खान बाहर निकले तो सभी की निगाहें उनपर टिक गईं। सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के चश्मे की हुई, जो कि उनके सबसे फेमस ऑन-स्क्रीन लुक्स में से एक है। सलमान खान को देखकर फैन्स को 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) के दिनों की याद आ गई है।
सलमान खान का नया लुक हुआ वायरल (Pic Credit: Instagram)
लोगों को आई 'हम दिल दे चुके सनम' की याद
सलमान खान के इस नए लुक के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आये हैं, वो काली शर्ट और जींस कैरी किए नजर आ रहे हैं। सलमान खान अपने सिग्नेचर चश्मे लगाए हुए नजर आए। इस वीडियो ने नेटिजन्स को सलमान खान के जवानी के दिन याद दिला दिए हैं। कई लोगों को 'हम दिल दे चुके सनम' में एक्टर का चश्मे वाला लुक याद आ गया। एक यूजर ने लिखा, 'समय बीत जाता है लेकिन सलमान का चार्म और स्वैग आज भी वैसा ही है।' (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: नहीं रुक रही Ranveer Singh स्टारर की कमाई, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन)
फैन्स ने की सलमान खान के लुक की तारीफ
सलमान खान के इस नए लुक को देखकर फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। हरकोई भाईजान की तारीफ ही कर रहा है। बता दें, सलमान खान ने 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय के साथ लीड रोल प्ले किया था। इस मूवी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म अपने समय की जबरदस्त हिट रही थी। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'शक्ति शालिनी' में Aneet Padda का नहीं होगा डबल रोल, निर्देशक Aditya Sarpotdar ने बताया सच)
'मातृभूमि' का है फैन्स को इतजार
सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। शुरू में ऐसी खबरें थीं कि यह फिल्म 2020 में हुए भारत-चीन गलवान संघर्ष पर आधारित होगी। हालांकि अब रिपोर्ट्स यह है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव हुए हैं। सलमान खान भी फिल्म को रीशूट कर रहे हैं।
