Salman Khan-Nayanthara की एक्शन एंटरटेनर को मिला टाइटल, टॉक्सिक-एनिमल के छूटेंगे पसीने

सलमान खान इन दिनों निर्माता दिल राजू की अपकमिंग मूवी में व्यस्त हैं, जिसको टाइटल मिल चुका है। ऐसी खबरें हैं सलमान खान और नयनतारा स्टारर एक्शन एंटरटेनर को मेकर्स मॉन्स्टर के नाम से रिलीज करेंगे।

सलमान खान और नयनतारा स्टारर एक्शन फिल्म को शुरू हुए काफी समय हो चुका है लेकिन अब तक इसका आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है। जब से डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली ने अपनी अपकमिंग मूवी का ऐलान किया है, तब से ही लोग इसे SVC63 के नाम से पुकार रहे हैं। हालांकि अब उन्हें अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म को ऐसे नाम से नहीं पुकारना होगा क्योंकि मेकर्स ने इसका टाइटल फाइनल कर लिया है। फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सलमान खान और नयनतारा स्टारर एक्शन फिल्म का नाम मॉन्स्टर होगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: क्या Vijay Sethupathi ने छोड़ी दी Vetri Maaran की Arasan? जानें सच्चाई

Salman Khan-Nayanthara की एक्शन एंटरटेनर को मिला टाइटल, टॉक्सिक-एनिमल के छूटेंगे पसीने

Salman Khan-Nayanthara की एक्शन एंटरटेनर को मिला टाइटल, टॉक्सिक-एनिमल के छूटेंगे पसीने

Monster होगा Salman Khan की फिल्म का नाम

फिल्मफेयर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सलमामन खान और नयनतारा स्टारर एक्शन फिल्म को निर्माता दिल राजू बहुत बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं। इसमें दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीन्स के साथ-साथ काफी खून-खराबा दिखाई देगा। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि वो मूवी का नाम मॉन्स्टर रखेंगे। ये टाइटल ना केवल मूवी बल्कि सलमान खान के ऊपर भी फिट बैठता है। मेकर्स जल्द ही मूवी के नाम का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dharman: रजनीकांत के साथ दो-दो हाथ करेगा ये एक्टर, पहली बार साथ करेंगे काम

End of Feed