Matrubhoomi release date: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बिग बजट वॉर ड्रामा मातृभूमि का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि इसे उनकी कमबैक मूवी माना जा रहा है। फिल्म मातृभूमि 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों के चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया। ऐसा बताया गया कि सलमान खान मातृभूमि के कुछ हिस्सों से खुश नहीं हैं, जिस कारण उन्होंने इन्हें दोबारा शूट करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म मातृभूमि की बची हुई शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब मेकर्स इसकी रिलीज डेट को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स ने घंटों तक चर्चा करने के बाद 15 मई को मातृभूमि के लिए परफेक्ट रिलीज डेट माना है। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser: 2 मिनट 38 सेकेंड में रणबीर कपूर ने दिखाए भगवान राम के ये 5 रूप)
Image Source: Matrubhoomi Movie Pic
बॉलीवुड हंगामा को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, "फिल्म मातृभूमि की बची हुई शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म के मेकर्स को लगता है कि मातृभूमि को साल के अंत में लाने की जगह जल्द से जल्द रिलीज किया जाए। मेकर्स ने कई रिलीज डेट्स पर विचार किया लेकिन आखिर में उन्हें 15 मई की डेट सही लगी, जिस पर वो मातृभूमि रिलीज करने की सोच रहे हैं।" (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser: यश को लंका नरेश रावण के रूप में देखकर 7वें आसमान पर दर्शक, देखें कमेंट)
मातृभूमि से जुड़े सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया है, "साल 2026 में कई सारी बिग बजट फिल्में आ रही हैं, जिन्होंने पहले से ही बड़ी-बड़ी डेट्स बुक कर रखी हैं। एक वक्त पर मातृभूमि मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी मूवी को लाने की प्लानिंग की थी लेकिन वो पहले से ही आमिर-सनी की लाहौर 1947 के लिए बुक है। ऐसे में मातृभूमि मेकर्स ने 15 मई को फाइनल करने का मन बनाया है।"
"सलमान खान और मातृभूमि के बाकी निर्माता मिलकर इसकी रिलीज डेट को लेकर जल्द ही फैसला ले सकते हैं, जिसके बाद आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। 2026 में आने वाली लगभग सभी बिग बजट मूवीज के पास रिलीज डेट हैं लेकिन मातृभूमि अकेली ऐसी वॉर ड्रामा है, जिसके पास अब तक रिलीज डेट नहीं है। सलमान खान मातृभूमि को लेकर बने उत्साह से खुश हैं और जल्द से जल्द फैंस से सिनेमाघरों में मिलना चाहते हैं।"
बताते चलें कि जहां एक तरफ भाईजान की मातृभूमि की रिलीज डेट पर चर्चा चल रही है तो वहीं सलमान ने अपनी अगली एक्शन एंटरटेनर साइन भी कर ली है। वो जल्द ही साउथ निर्माता दिल राजू के बैनर में बनने वाली मूवी शुरू करेंगे, जिसे वामशी बना रहे हैं। खबरें हैं कि इसमें वो नयनतारा के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। मूवी में अनिल कपूर और अरविंद स्वामी के भी अहम रोल होंगे।
