Salman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, कहा-'42 साल से मेरा भाई था...'

Salman Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने 42 साल पुराने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है। सलमान खान का पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Salman Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) पर आज दुखों का पहाड़ टूट गया। उनके करीबी दोस्त सुशाल कुमार (Sushil Kumar) ने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर सभी लोग सलमान के दोस्त को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच सलमान खान का पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए सलमान ने अपने दोस्त को याद किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Salman Khan के साथ फिर से रोमांस करेंगी Kareena Kapoor Khan? इस मूवी में हुई एंट्री!!)

salman khan post

सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़ (pic credit-instagram)

सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़ (pic credit-instagram)

सलमान खान ने अपने दोस्त को किया याद

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने 42 साल पुराने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर दो भावुक पोस्ट शेयर किए। पहली पोस्ट में सलमान ने लिखा, यह शख्स 42 साल से मेरा भाई था। सबसे अच्छा, सबसे दयालु और हमेशा मदद करने वाला। चाहे हालात कितने भी बुरे हों, वह हमेशा मुस्कुराता, नाचता और कहता — फरक नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा।' सुशील कुमार उसका नाम था… कम से कम 5 मिनट पहले तक। अलविदा भाई। तुमने मर्द की तरह जिया और मौत से भारी वजन वाले चैंपियन की तरह लड़ाई लड़ी। तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं भाई, सिर्फ यादें और हंसी। मेरे प्रा मुस्कुराते हुए गए। वेल डन ब्रो।'

End of Feed