Kuku Kohli के निधन पर Salman Khan ने जताया दुख, अरुणा ईरानी के लिए कही ये बात

Salman Khan on Kuku Kohli’s Demise: मशहूर डायरेक्टर कुकू कोहली के निधन के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में एक पोस्ट के माध्यम से उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Salman Khan Condolences on Kuku Kohli’s Demise: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर कुकू कोहली को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 25 अगस्त को वह परिवार के लोगों से बातचीत कर रहे थे तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़े। फैमिली ने उन्हें संभालने की कोशिश की लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुकू कोहली का अंतिम संस्कार 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाना तय था। उनके परिवार में पत्नी अरुणा ईरानी और पहली शादी से दो बेटियां हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Dhurandhar 2' के सामने Yash की 'टॉक्सिक' ने टेके घुटने, नहीं तोड़ पाई ओपनिंग डे का रिकॉर्ड)

Salman Khan Mourns on Kuku Kohli’s Demise

कुकू कोहली को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान (Pic Credit: Instagram)

कुकू कोहली को सलमान खान ने किया याद

सलमान खान ने कुकू कोहली को याद करते हुए पोस्ट में लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले। अरुणा जी मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। भगवान आपको हिम्मत दें।' भाईजान ने दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ अरुणा ईरानी को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत से काम लेने को भी कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक कुकू कोहली काफी समय से दिल से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 अगस्त को डॉक्टरों ने उनके दिल में ब्लॉकेज का पता चलने के बाद स्टेंट प्रक्रिया भी की थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'A' रेटेड होगी Prabhas की स्पिरिट? 'Varanasi' से क्लैश पर बोले Sandeep Reddy Vanga)

सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। इन दिनों सलमान खान साउथ डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका टाइटल 'मॉन्स्टर' रखा गया है। फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी और इसे ईद 2027 के आसपास रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा सलमान खान के पास निर्देशक अपूर्वा लाखिया की वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ भी है।

End of Feed