Salman Khan's Next With Rakeysh Omprakash Mehra: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान अपने करियर की अब तक की बेहद रोमांचक फिल्म करने के लिए कमर कस चुके हैं। सुपरस्टार सलमान खान एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक बड़ी बजट वाली पीरियड फिल्म पर बातचीत कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी को डायरेक्ट करने के लिए निर्माताओं ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakeysh Omprakash Mehra) को फाइनल किया है। राकेश मेहरा 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट कर लोगों के बीच अपने पहचान बना चुके हैं। अगर सभी चीजें सही रहती हैं तो यह सलमान खान (Salman Khan), राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच पहला सहयोग होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 5: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, देखें आंकड़े)
सलमान खान की किस्मत चमकाएंगे राकेश ओमप्रकाश मेहरा
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में दिखेंगे सलमान खान
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को जब इस मूवी की स्क्रिप्ट सुनाई गई तो किरदार से पूरी तरह प्रभावित हो गए। वे भारतीय इतिहास की एक बहुत लोकप्रिय और प्रसिद्ध शख्सियत का रोल करेंगे। इस रोल के लिए सलमान अपना लुक पूरी तरह बदलेंगे। इस मूवी में सलमान खान का बड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई देगा। यह मूवी सलमान खान के फैन्स के लिए बेहद खास होने वाली है। सलमान खान का मानना है कि यह रोल उनकी बड़ी स्क्रीन इमेज से बिल्कुल मैच करेगा। अभी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत चल रही है। शूटिंग की डेट और बजट जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Padma Awards 2026: ममूटी और अलका याज्ञनिक को मिला पद्म भूषण, आर माधवन हुए पद्म श्री से सम्मानित)
कई फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान के हाथों में इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनने जा रही इस पीरियड सागा के अलावा दर्शकों को उनकी अगली रिलीज 'मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस' का इंतजार है। इस मूवी को अपूर्वा लखिया डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में की जा सकती है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। सलमान खान के पास वामशी पेडिपल्ली की बिग-बजट भी मूवी है। वहीं दूसरी ओर उन्हें राज एंड डीके की सुपर हीरो मूवी में भी देखा जाएगा।
