सलमान खान की सुरक्षा में भारी चूक, सैकड़ों की भीड़ देखकर फैंस बोले, "ये खतरनाक..."

Salman Khan Mobbed By Crowd: 31 मार्च क सलमान खान मुंबई में हुए एक इवेंट में शामिल हुए थे। सलमान खान जब निकल रहे थे तब उन्हें फैन्स की भीड़ ने घेर लिय था। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सलमान खान के फैन्स ने उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

Salman Khan Mobbed By Crowd: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को हाल ही में मुंबई एक इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया था। इस इवेंट में सलमान खान को देखकर वहां मौजोद लोगों की भीड़ बढ़ती चली है। भाईजान की मौजूदगी ही चर्चा का विषय बन गई। हालांकि अब इस वीडियो सामने आया है, जिसे देख सलमान खान के फैन्स थोड़े चिंतित नजर आए। हैरानी की बात यह है कि कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, इसके बावजूद फैन्स की भीड़ ने अभिनेता को घेर लिया। कई लगों ने सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Salman Khan Stuck in Crowd

Pic Credit: Instagram

फैन्स की भीड़ के बीच घिरे नजर आए सलमान खान

बीते मंगलवार को सलमान ने ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में होस्ट प्रेसिडेंट कप 2026 इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान सलमान खान काफी सिंपल लुक में नजर आए। उन्होंने भूरे रंग की शर्ट के साथ काली पैंट कैरी की थी। हालांकि जब सलमान खान इस इवेंट में शामिल होने के बाद घर की ओर निकल रहे थे तभी वहां मौजूद फैन्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। सलमान खान को इस भीड़ से निकलते हुए काफी मशक्कत करते हुए देखा गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर कमेंट्स किये और इसे चिंताजनक बताया। (इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: अक्षय खन्ना के साथ काम करना आसान नहीं, प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा)

End of Feed