Salim Khan Health Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को 2026 की शुरुआत में तबियत खराब होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लगभग 28 दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद सलीम खान को घर ले लाया गया। अब उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हाल ही में कोमल नाहटा ने मुंबई में सलीम खान के घर पर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने दिग्गज स्क्रीनराइटर का हालचाल पूछा। बीते दिन कोमल नाहटा ने सलीम खान (Salim Khan) से मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच साझा की और बताया कि वो अब अब ठीक हैं। (इसे भी पढ़ें: Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने रखी बड़ी डिमांड, एलिमनी में मांगे 10 करोड़)
धीरे-धीरे सही हो रहे हैं सलीम खान (Pic Credit: Instagram)
धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं सलीम खान
सलमान खान के पिता और जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान अब सही हो रहे हैं। यह राहत भरी खबर एक्स अकाउंट से सामने आई है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि उन्होंने मुंबई स्थित सलीम खान के घर पर उनके मुलाकात की। सलीम खान संग फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कल अपने दोस्त राजा शेतिया के साथ सलीम खान साहब से उनके घर पर मिलकर खुशी हुई। फरवरी-मार्च में 28 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद दिग्गज स्क्रीनराइटर अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। यह मुलाकात कराने के लिए डॉ. संदीप चोपड़ा का धन्यवाद।' (इसे भी पढ़ें: 'शक्तिमान' के लिए Ranveer Singh से ज्यादा परफेक्ट हैं ये 5 एक्टर्स, बन सकते हैं मुकेश खन्ना की पसंद)
सलीम खान को स्वस्थ देखकर उनके फैन्स में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सलीम खान साहब को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। प्रार्थना करते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।' बता दें सलीम खान लगभग 28 दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी 2026 में सलीम खान के दिमाग में माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन पर एक छोटी सी प्रक्रिया किए जाने के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया था। धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार देखने एक बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया। उन्हें मार्च में अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
