Ahaan Panday and Aneet Padda Dating: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। इसके अलावा मूवी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाया। फिल्म में साथ काम करने के बाद अनीत पड्डा और अहान पांडे की दोस्ती काफी अच्छी हो गई। लोगों का ये मानना है कि ये दोस्ती अब प्यार में बद गई है। इस बीच अहान पांडे ने अनीत पड्डा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसके बाद से ही लोग इन दोनों के रिश्ते की बात कर रहे हैं।
अहान पांडे ने कंफर्म किया अनीत पड्डा संग रिश्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा का हाल ही में जन्मदिन था। इस खास मौके पर तमाम लोगों ने उन्हें विश किया। वहीं अनीत के बर्थडे को अहान पांडे ने और भी ज्यादा खास बना दिया। अहान पांडे के साथ जश्न मनाते हुए अनीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनीत ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उनके साथ अहान पांडे भी पूरे स्टाइल में नजर आए। अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। अहान ने एक स्टोरी लगाई है, जिसे देखकर लोग ये कह रहे हैं कि दोनों ने एक दूसरे को दिल दे दिया है। आपको अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये जोड़ी कैसी लगी हमें कमेंट करते जरूर बताएं।

pic credit- ahaan panday
सैयारा की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें घरेलू नेट कलेक्शन 326.15 करोड़ और दुनिया भर में कुल 547.43 करोड़ का कलेक्शन शामिल है। सैयारा साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अनीत पड्डा और अहान पांडे ने फिल्म सैयारा से ही अपना डेब्यू किया है। किसी को नहीं पता था कि इन दोनों की जोड़ी हिट साबित होगी। फिल्म सैयारा के बाद दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त हो गई है। अनीत पड्डा और अहान पांडे रातों-रात स्टार बन गए हैं। बता दें कि दोनों कई प्रोजेक्टस पर काम कर रहे हैं। फैस इन दोनों की फिल्मों को देखने के लिए बेताब हैं।
