Dilip Kumar के लिए Saira Banu ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट, भावुक हुए लोग

Saira Banu on Dilip Kumar: दिलीप कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर सायरा बानो ने उन्हें में याद किया। एक्ट्रेस का इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए।

Saira Banu on Dilip Kumar: दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया। दिलीप कुमार की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आती थी। दिलीप कुमार ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। आज भी दिलीप कुमार की मूवीज को लोग देखना पसंद करते हैं। बता दें कि दिलीप कुमार ने साल 2021 में आज ही के दिन 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत से सभी लोग हिल गए थे। आज दिलीप कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर सायरा बानो (Saira Banu ) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'मुश्किल वक्त में खड़े रहे...' सायरा बानो के आमिर खान के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार)

Dilip Kumar anniversary

सायरा बानो ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट (pic credit-instagram)

सायरा बानो ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट (pic credit-instagram)

सायरा बानो ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। उन्होंने खास अंदाज में दिलीप साहब को श्रद्धांजलि दी है। सायरा बानो ने लिखा, '"जिंदगी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि कोई इंसान कभी पूरी तरह हमसे दूर नहीं जाता। वह हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहता है। यादें समय की तरह बदलती नहीं हैं, बल्कि हमेशा हमारा साथ निभाती हैं। उनमें हर मुस्कान, हर नजर और हर बात हमेशा के लिए बस जाती है। किसी को याद करना इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि वह आज भी हमारे दिल में जिंदा है।" उन्होंने आगे लिखा, "मुझे हमेशा लगता है कि साहब इस दुनिया से जाने से पहले मुझे सबसे बड़ी दौलत देकर गए हैं। वह दौलत उनकी अनगिनत यादें हैं। यही यादें मेरे जीवन का सबसे बड़ा सहारा हैं और मैं अपनी पूरी जिंदगी इन्हीं के साथ बिताऊंगी। 7 जुलाई 2021 का दिन सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए दुखद था। उस दिन दिलीप कुमार हमें छोड़कर चले गए। उनके परिवार, दोस्तों, चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों के जीवन में एक ऐसी कमी आ गई, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।"

End of Feed