बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी करीना कपूर खान और सैफ अली खान को हुई वे तुरंत रात को अपनी बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें करिश्मा के एक्स पति और बिजेनसमैन संजय कपूर की इंग्लैंड में मौत हो गई। संजय कपूर की 53 साल की उम्र में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। यह खबर उनके परिवार और दोस्तों के लिए झकझोर कर रख देने वाली थी। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि करीना काफी ज्यादा दुखी और परेशान नजर आ रही है। इस मुश्किल समय में एक्ट्रेस अपने बहन के बच्चों और बहन का साथ देने के लिए पहुंची हैं। इस दुखद समय में मलाइका अरोड़ा, उनकी बहन अमृता अरोड़ा और बहनोई शकील लदाक भी करिश्मा के घर पहुंचे थे।
सुहेल सेठ ने दी जानकारी
संजय कपूर की मौत की पुष्टि अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने भी की। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा-sunjaykapur के निधन पर गहरा दुख हुआ। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। एक भयानक क्षति और उनके परिवार और उनके सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना। ओम शांति।
कौन थे संजय कपूर
करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर एक प्रॉमिनेंट पोलो प्लेयर थे। बिजनेस की दुनिया में संजय कपूर एक बड़ा नाम था। संजय कपूर एक साथ कई कंपनियां चलाते थे। वे सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) के चेयरमैन थे।
