बॉलीवुड

हजार रुपये पाने के लिए प्रोड्यूसर को चूमते थे Saif Ali Khan, पैसों की खातिर करने पड़े थे ऐसे काम

Saif Ali Khan Reveals Strange Demand From Producer: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। सैफ अली खान ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि एक प्रोड्यूसर ने उनसे 1000 रुपये के बदले गाल पर किस करने की मांग की थी।

Image

फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

Saif Ali Khan Reveals Strange Demand From Producer: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान ने अपनी फिल्मों और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सैफ अली खान की एक्टिंग की हर कोई दाद देता है। उन्होंने सिनेमा जगत में ऐसी कई मूवीज भी दी हैं, जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया में झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन सैफ अली खान का सिनेमा में यहां तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनका करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। हाल ही में एस्क्वायर इंडिया को दिये इंटरव्यू में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने पुराने दिनों को याद किया। इतना ही नहीं, उन्होंने ऐसी घटना का भी जिक्र किया, जो लोगों को हैरान कर सकती है।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने बताया कि एक महिला प्रोड्यूसर ने उनके सामने शर्त रखी थी कि वह उन्हें हर हफ्ते 1000 रुपये देंगी, बस उन्हें उनके गालों पर 10 किस करना होगा। मुझे हर हफ्ते 1000 रुपये मिलते थे, क्योंकि एक प्रोड्यूसर ने मेरे सामने शर्त रखी थी कि मुझे उनके गाल पर दिन में 10 बार किस करनी होगी। जब-जब मैं ये करता था तो मुझे पैसे मिलते थे। लोग मुझसे कहने लगे थे कि मैं कितना लकी हूं कि मुझे बहुत से चांस मिल रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं था िक मुझे बेस्ट फिल्में मिल रही हैं या मैं मुख्य किरदार अदा कर रहा हूं। मैं हर मूवी में सेकंड या थर्ड लीड था।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने इस सिलसिले में कहा, "कई फिल्में ऐसी रहीं, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर पाईं और उन्होंने मुझे डूबने से बचाया। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हुईं और वह बहुत बुरा वक्त था।" सैफ अली खान ने इंटरव्यू में ही बताया कि 1990 का दशक उनके लिए सीखने का वक्त था। बता दें कि सैफ अली खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'परंपरा' मूवी से की थी। सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'जेवेल थीफ' मूवी में नजर आए, जिसमें उन्होंने जयदीप अहलावत के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। इससे इतर सैफ अली खान 'हैवान' मूवी में भी नजर आने वाले हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article