बॉलीवुड

सैफ अली खान पर हुए हमले को लोगों ने बताया था 'फर्जी', पहली बार अभनेता ने दिया रिएक्शन

Saif ali Khan on People Calling Attack 'Fake': हाल ही में चैट शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल में सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर गेस्ट नजर आए। इस दौरान सैफ अली खान ने उन चीजों पर खुलकर बात कि जब अभिनेता पर हुए चाकू से हमले को कई लोगों ने 'फर्जी' बताया था।

Image

Saif Ali Khan

Saif ali Khan on People Calling Attack 'Fake': कुछ महीनों पहले बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल स्थित घर में डकैती की कोशिश की गई थी। इस दौरान सैफ अली खान पर कई बार चाकू से हमला भी हुआ था। सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोटें भी आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था। एक तरफ फैन्स सैफ अली खान के लिए चिंतित थे और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। वहीं कई लोगों ने इस अटैक को 'फर्जी' बताया था। खुद को हुआ हमले को 'फर्जी' बताने वाले लोगों पर अब सैफ अली खान ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है।

टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल में सैफ अली खान ने खुद पर हुए हमले को लेकर बात की। हालांकि इस दौरान अक्षय कुमार भी बतौर गेस्ट मौजूद थे और उन्होंने सैफ अली खान की हिम्मत की तारीफ की। होस्ट काजोल ने फिर पूछा, 'हमने आपका एक वीडियो देखा, जिसमें आप अस्पताल से बाहर आने के बाद, कार से उतरकर चल रहे थे। हालांकि मैं हैरान रह गई थी लेकिन तुमने ऐसा कैसे किया?'

सैफ अली खान ने कहा, 'जब हुआ तो कुछ लोगों वहां मौजूद थे। कईयों ने मुझे सलाह दी...मीडिया उस समय उत्सुक थी। मैं काफी देर था रुका हुआ था लेकिन मेरी कोई नहीं सुन रहा था। इसके बाद मैंने ही कहा कि मीडिया इस समय बेताब है और मुझे हॉस्पिटल से पैदल ही जाना चाहिए क्योंकि मैं चल सकता था। यह सहित नहीं था लेकिन क्या कर सकते हैं। उन्होंने मुझे टांके लगाए और मैं एक हफ्ते तक वहां रहा था। चलने में दर्द होता था लेकिन मैं चल सकता था। व्हीलचेयर की जरूरत नहीं थी।'

सैफ अली खान ने आगे कहा, 'कोई कह रहा था कि आपको एम्बुलेंस में जाना चाहिए। किसी ने कहा, 'आपको व्हीलचेयर पर जाना चाहिए। मैं सोच रहा था कि फालतू में में किसी को इतना परेशान क्यों किया जाए या इतनी चिंता क्यों पैदा करें? बात केवल इतनी सी थी कि आप बाहर जाए और बताएं की आप ठीक हैं।'

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातों बोलने वालों पर सैफ अली खान ने कहा, 'बहुत सारे लोगों ने कहा था कि यह 'फेक' है लेकिन हम इसी तरह की दुनिया में रहते हैं। जो चीजें मैंने बताई बस वहीं कारण है कि मैंने ऐसा किया।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article