हॉरर यूनिवर्स में फिर लौटे Emraan Hashmi, 'ROOH' का टाइटल किया रिवील

इमरान हाशमी एक वक्त बॉलीवुड को सबसे सफल हॉरर मूवीज दे रहे थे, जिनको दर्शक खूब एन्जॉय करते थे। एक बार फिर से इमरान हाशमी वही वक्त लेकर लौट रहे हैं, क्योंकि उनकी रूह का टाइटल लॉन्च हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म रूह का टाइटल हुआ रिवील
  • इमहान हाशमी दिखेंगे लीड रोल में
  • एक बार फिर से हॉरर की दुनिया में लौटे इमरान हाशमी

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी नई फिल्म रूह का टाइटल वीडियो रिवील करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दे डाला है। इस वीडियो के जरिए इमरान हाशमी ने दुनिया को बता दिया है कि वो एक दफा फिर से हॉरर यूनिवर्स में कदम रखने जा रहे हैं, जिसके कभी वो बादशाह हुआ करते थे। एक वक्त इमरान की हॉरर फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती थीं और एक बार फिर से वो लोगों को रूह के साथ चौंकाने के लिए तैयार हैं। फिल्म रूह का टाइटल वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि ये अपने तरह की अलग मूवी होने वाली है, जो दर्शकों के शरीर में कंपन पैदा कर देगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Ghayal Cast Fees: 36 पहले सनी पाजी ने लूटी ली थी मलाई, बाकी एक्टर्स के हाथ लगी इतनी फीस

हॉरर यूनिवर्स में फिर लौटे Emraan Hashmi, 'ROOH' का टाइटल किया रिवील

हॉरर यूनिवर्स में फिर लौटे Emraan Hashmi, 'ROOH' का टाइटल किया रिवील (Image Source: Movie Poster/AI)

Emraan Hashmi ने लॉन्च किया Rooh का टाइटल वीडियो

जाने-माने फिल्म पत्रकार तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि इमरान हाशमी हॉरर जॉनर में फिर से लौटकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म रूह का टाइटल रिलीज हो गया है। इमरान हाशमी हॉरर जॉनर के सबसे सफल कलाकार रहे हैं और जल्द ही वो एक हाई कॉन्सेप्ट मूवी रूह के साथ दर्शकों के सामने होंगे। फिल्म रूह का डायरेक्शन मयंक शर्मा करेंगे, जिन्होंने अमेजन के लिए ब्रीत जैसी सीरीज बनाई है। फिल्म को विक्रम और सनी खन्ना मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Mangal Lakshmi Off Air: दीपिका सिंह के शो पर ढाई सालों बाद लगा ताला, केक काट कास्ट ने बिताया आखिरी दिन

End of Feed