'20 करोड़ रुपये दो नहीं तो इस बार...' Rohit Shetty को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आया धमकी भरा फोन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 28, 2026, 12:57 PM IST

Rohit Shetty Death Threat: निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सामने आए कथित ऑडियो क्लिप के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Rohit Shetty Death Threat: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रोहित शेट्टी की पर्सनल लाइफ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले रोहित शेट्टी को एक गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। अब एक बार फिर सिंघम (Singham) डायरेक्टर रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि रोहित शेट्टी इस बार क्या धमाकी दी और किसने दी है।

Rohit Shetty Death Threat

रोहित शेट्टी को आया धमकी भरा फोन (Image Source: Chat GPT)

रोहित शेट्टी को मिली धमकी

डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी एक खबर है जिसने सबको हैरान कर दिया है। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक कथित ऑडियो क्लिप भेजा गया है, जिसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। दावा किया गया है कि ये ऑडियो लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से भेजा गया है। क्लिप में कहा गया है कि जुहू स्थित उनके घर के बाहर पहले हुई फायरिंग सिर्फ 'ट्रेलर' था। अगर पैसे नहीं दिए गए, तो अगला हमला सीधे उन पर किया जाएगा। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'रोहित शेट्टी की टीम ने हमें बताया कि उन्हें धमकी वाला ये ऑडियो क्लिप मिला है।' इसके बाद जुहू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज शुभम लोनकर की हो सकती है। इसी वजह से क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

End of Feed