सूर्यवंशी के बाद फिर अक्षय और रोहित ने इस बड़े प्रोजेक्ट के मिलाया हाथ, अगले साल से शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 16, 2023, 01:19 PM IST

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) सूर्यवंशी के बाद एके बार फिर साथ में काम करेंगे। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। फिल्म में एक्टर दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। रोहित इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है।

साल 2021 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर ने दमदार एक्शन किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। रोहित की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन अगले साल रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजय और अक्षय साथ में एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे।

End of Feed