ऋषभ शेट्टी 'हनुमान' बन मारेंगे बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म के लिए भूषण कुमार से मिलाया हाथ

  • Authored by: अभय
  • Updated May 13, 2025, 01:22 PM IST

Rishab Shetty New Upcoming Movie: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। ऋषभ शेट्टी ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए भूषण कुमार से हाथ मिलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने इस फिल्म को लेकर काम करना भी शुरू कर दिया है।

Rishab Shetty Bollywood Debut: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने फिल्म कांतारा (Kantara) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया गया था। इस फिल्म साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खूब प्यार मिला था। फिल्म कांतारा की रिलीज के बाद से ही एक्टर के फैन उनकी अपकमिंग मूवी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ऋषभ शेट्टी का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। इस बार ऋषभ शेट्टी एकदम नए रोल में नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद ऋषभ शेट्टी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म की डिटेल्स।

Rishab Shetty New Upcoming Movie

इस किरदार में नजर आएंगे ऋषभ शेट्टी

एक्टर ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कांतारा' के बाद ऋषभ शेट्टी अब टी-सीरीज (T-Series) की इस अनटाइटल्ड फिल्म में भगवान हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं। भूषण कुमार (Bhushan Kumar) और ऋषभ शेट्टी ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है और इस फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, और तमिल में रिलीज किया जाएगा। खबरों के मुताबिक ऋषभ शेट्टी ने अपने नए किरदार के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और ट्रेनिंग भी जल्द शुरू करने वाले हैं। ऋषभ शेट्टी के फैंस इस अपकमिंग फिल्म के ऐलान होने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म से ऋषभ शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

End of Feed