ऋचा और अली को‌ मोहब्बत मुबारक! डिजाइनर आउटफिट्स में दिखा ये प्यारा जोड़ा, देखें प्री-वेडिंग फंक्शंस की पहली तस्वीरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 04:52 PM IST

Richa Chadha And Ali Fazal Wedding Festivities Photos: बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही शादी करने वाले हैं। कपल ने शादी से पहले अपने वेडिंग फेस्टिविटीज की पहली तस्वीरें साझा कर दी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द शादी करने वाले हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल।
  • सामने आईं ऋचा-अली के वेडिंग फेस्टिविटीज की तस्वीरें।
  • कस्टमाइज्ड आउटफिट्स में बेहद प्यारा लगा यह कपल।

Richa Chadha And Ali Fazal Photos: ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) ने आखिरकार यह ऑफिशियल कर दिया है कि उनके शादी के फंक्शंस की शुरुआत हो गई है (Richa Chadha And Ali Fazal Wedding Festivities)। इस जोड़े ने ढाई साल पहले अपने रिलेशनशिप को औपचारिक रूप दिया था, और अब वह दोस्तों और परिवार के साथ अपने मिलन का जश्न मना रहे हैं। कपल की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और इसी के साथ तस्वीरें (Richa Chadha With Ali Fazal Sangeet Pics) शेयर‌ कर इस कपल ने‌ यह साफ कर दिया है कि यह दोनों अपने रिश्ते को‌ नया नाम देने जा रहे हैं। आज ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी‌ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें यह दोनों बहुत खूबसूरत नजर आ रहे हैं (Richa Chadha And Ali Fazal Wedding Festivities Photos)।

End of Feed