Rekha showers love to Agastya Nanda: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म इक्कीस का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बता दें कि पहले ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन धुरंधर की वजह से मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। अब ये मूवी 1 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बीती रात इक्कीस की स्क्रीनिंग पर बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। इसमें दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी पहुंची। इवेंट ने रेखा ने कुछ ऐसा कर दिया कि सभी की नजरें उनपर टिक गई। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
रेखा ने अगस्त्य पर लुटाया प्यार
दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने अपने आने वाली फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के लिए खुलकर प्यार जताया। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। रेड कार्पेट पर रेखा दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पोस्टर के सामने रुक गईं और कुछ पलों तक हाथ जोड़कर सिर झुकाकर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वे अगस्त्य की फोटो के पास गईं, उस पर प्यार से हाथ रखा और फ्लाइंग किस देकर आशीर्वाद दिया। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'इक्कीस' एक युद्ध बायोपिक है, जो भारत के सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है।फिल्म में जयदीप अहलावत, सुहासिनी मुलाय, सिकंदर खेर और राहुल देव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एक दूसरे के करीब थे रेखा और अमिताभ बच्चन
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन और रेखा एक-दूसरे के बेहद करीब थे और उनका रिश्ता दोस्ती से बढ़कर था, दोनों की मुलाकात 'दो अनजाने' फिल्म के सेट पर हुई। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रेखा ने खुद कई बार इस प्यार को कबूल किया, जबकि अमिताभ हमेशा चुप रहे। अमिताभ बच्चन ने पहले ही जया बच्चन से शादी कर ली थी। इसलिए वो रेखा से अलग हो गए।
