बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अभिषेक बच्चन और खूबसूरत एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैन्स ने खूब पसंद किया है। अपने समय में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और रानी मुखर्जी ने एक साथ 'बंटी और बबली', 'लागा चुनरी में दाग', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'युवा' जैसी कई मूवीज में काम किया था। एक पुराने इंटरव्यू के दौरान एक स्टार ने कबूल किया था कि उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ एक प्रैंक किया था। आइए जानते हैं हम किस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं?
आपको जानकार हैरानी होगी कि हम प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन ने 'ब्लफमास्टर' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों के काम किया था। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू ने यह कबूल करते हुए बताया था कि उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ प्रैंक करते हुए उनके फोन से रानी मुखर्जी को मैसेज किया था। 2006 में सिमी ग्रेवाल के साथ लोकप्रिय चैट शो रेंडेजवस में में प्रियंका ने कहा था, 'मैंने (रानी को) मैसेज करते हुए लिखा था कि मुझे तुम्हें (अभिषेक) मिस किया है, तुम खान थीं? तुम भी करती हो ना?'
रानी मुखर्जी ने इस प्रैंक पर रिएक्शन देते बताया कि वो शुरुआत में समझ नहीं पाई थीं। लेकिन रानी मुखर्जी थोड़ा नर्वस हो गई थीं। उन्होंने फोन वैनिटी वैन में छोड़ दिया था। उस समय ब्लफ़मास्टर के सेट पर रितेश देशमुख भी मौजूद थे और वो उनके साथ चली गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा करते हुए कहा था कि उस मैसेज का जवाब रानी मुखर्जी ने दिया था। रानी ने कथित तौर पर कहा था, 'हाय एबी, तुम्हें क्या हो गया है?'
