Raveena Tandon in Jungle Safari: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा रवीना टंडन की सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ट्रिप विवादों में घिर गई है। असल में जंगल सफारी के दौरान अदाकारा रवीना टंडन की कार के करीब एक शेरनी पहुंच गई, जिस वीडियो को लेकर हंगामा मच गया है। रवीना टंडन जंगल की खूबसूरती का लुत्फ उठा रही थीं, इसी दौरान उनके करीब एक शेरनी पहुंच गई। इस वीडियो के इंटरनेट पर आते ही शोर मच गया है और लोग इस हादसे की असली वजह जानने चाहते हैं। वीडियो के वायरल होते ही कई लोग अदाकारा पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन सुनने में आ रहा है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।
Raveena Tondon in satpura tiger reserve
घटना की होगी जांच
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। टाइगर रिजर्व प्रबंधन यह जांच कराना चाहता है कि शेरनी रवीना टंडन के इतने करीब कैसे पहुंची, जबकि सफारी के दौरान अधाकारियों को वन्य जानवरों से अच्छी-खासी दूरी बनाए रखने के निर्देश हैं। वायरल वीडियो में रवीना टंडन जिप्सी में शेरनी को अपने कैमरे में कैद करती नजर आ रही हैं।। जिप्सी के पास आते ही शेरनी थोड़ी डर जाती है और गुस्से में दहाड़ने लगती है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन जांच के माध्यम से पता लगाएगा कि इतनी बड़ी लापरवाही के पीछे किसका हाथ है।
Got beautiful shots of sharmilee and her cubs in Tadoba. Wildlife shots are unpredictable due to the unreadable nat… t.co/Wpuxb2uYGn
— ANI (@ANI) Nov 29, 2022
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक संदीप फेलोज ने बताया कि अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही है। गाइड, अधिकारी व कर्मचारियों से वीडियो के आधार पर पूछताछ की जाएगी। एसटीआर प्रबंधन ने पर्यटकों से जंगली जानवरों से एक निश्चित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
रवीना टंडन ने आलोचना करने वालों को ट्वीट करके दिया जवाब:
Close encounters of all kinds are pretty regular and uploaded by all.God forbid it happens to be a famous person in… t.co/uVa2VS0lZq
— ANI (@ANI) Nov 30, 2022
यह वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग रवीना टंडन की भी आलोचना कर रहे हैं। रवीना टंडन ने ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी है और सफाई देते हुए कहा है, 'वन्य जानवरों के करीब आने की घटनाएं होती रही हैं और लोग इन्हें इंटरनेट पर शेयर भी करते रहे हैं। भगवान न करे कि इस तरह की घटना किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के साथ हो क्योंकि ऐसे में पता लगाना मुश्किल है कि गलती किसकी है?'
