Ranveer singh Walked Out of Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों 'धुरंधर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है। 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो कमाई के मामले में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। एक तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर 'डॉन 3' से बाहर होने की खबरों को लेकर रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
Pics Credit: Instagram
'डॉन 3' से बाहर हुए रणवीर सिंह
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' की धांसू सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अगली फिल्मों के चयन को लेकर बहुत क्लियर हैं। वो इस समय संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगाराज और एटली कुमार जैसे डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। वो बैक टू बैक गैंगस्टर बेस्ड मूवीज नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने जय मेहता से रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि वो 'प्रलय' को प्रीपोन कर दें। पोर्टल के मुताबिक 'प्रलय' के बाद अब रणवीर सिंह ने फिल्म 'डॉन 3' से भी बाहर होने का फैसला कर लिया है।
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने खोलकर रख दी 'पुष्पा 2'-'छावा' की धोती, टूटा 2025 का ये भी रिकॉर्ड
बताते चलें 'धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर सिंह को लेकर खबरें थी कि वो जल्द ही 'डॉन 3' पर काम शुरू करेंगे। मगर अब इन खबरों ने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। रणवीर सिंह को अब 'डॉन 3' में नहीं देखा जाएगा। यह भी सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने अब नए डॉन की तलाश शुरू कर दी है। वो इस मूवी को अगले साल जनवरी में फ्लोर ले जाना चाहते हैं। 'डॉन 3' में कृति सेनॉन को बतौर लीड एक्ट्रेस देखा जाना था।
