Maharashtra State Film Awards 2025: रानी मुखर्जी को राज कपूर अवॉर्ड, सलीम खान को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 10, 2026, 11:15 AM IST

Maharashtra State Film Awards 2025: रानी मुखर्जी और सलीम खान के लिए ये दिन बेहद खास रहा। महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में दोनों दिग्गजों को सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मान मिला।

Maharashtra State Film Awards 2025: बॉलीवुड की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और मशहूर लेखक सलीम खान (Salim Khan) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि रानी मुखर्जी और सलीम खान को महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे। अब रानी मुखर्जी और सलीम खान का ये सम्मान मिल गया है। जिसके बाद से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अवॉर्ड के मिलने के बाद रानी मुखर्जी ने एक बयान भी जारी किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Rani Mukherjee Maharashtra State Film Awards 2025

बॉलीवुड के इन दिग्गजों का हुआ सम्मान (Image Source: CMO Maharashtra)

रानी मुखर्जी-सलीम खान को मिला सम्मान

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है। दूसरी तरफ दिग्गज लेखक सलीम खान (Salim Khan) को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सलीम खान समारोह में खुद मौजूद नहीं थे। उनकी ओर से हेलन (Helen) ने ये सम्मान स्वीकार किया।

End of Feed