Randeep Hooda On Alia Bhatt-Kangana Ranaut: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में धांसू एक्टिंग करके रणदीप हुड्डा ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। फिल्म 'जाट' के अलावा रणदीप हुड्डा का एक इंटरव्यू भी इन दिनों सुर्खियों में है। इस इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर बोलते नजर आए। रणदीप हुड्डा का यह इंटरव्यू आते ही बी-टाउन में छा गया है। तो चलिए जानते हैं रणदीप हुड्डा ने इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट और कंगना रनौत को लेकर क्या कहा है।
पुराने विवाद पर बोले रणदीप हुड्डा
फिल्म 'जाट' फेम एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में शुभंकर मिश्रा से एक खास बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। लेकिन सबका ध्यान आलिया भट्ट और कंगना रनौत के पुराने विवाद पर दिए गए बयान ने अपनी तरफ खींच लिया। रणदीप हुड्डा ने कहा कि 'मुझे लगा कि आलिया को बार-बार निशाना बनाना ठीक नहीं। कंगना बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन दूसरों को नीचा दिखाने वाली बातें उन्हें नहीं करनी चाहिए। ये सब बातें उन्हें शोभा नहीं देतीं।' आपको बता दें कि कुछ साल पहले कंगना ने आलिया की फिल्म गली बॉय (Gully Boy) में उनके अभिनय को लेकर सवाल उठाए थे। तब रणदीप (Randeep Hooda) ने ट्वीट करके कंगना को जवाब दिया था।
कंगना रनौत को बताया अच्छी एक्ट्रेस
रणदीप हुड्डा ने इस इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट के साथ-साथ कंगना रनौत की भी जमकर तारीफ की। रणदीप ने कंगना रनौत को अच्छी अभिनेत्री बताया। रणदीप ने यह भी साफ किया कि कंगना से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है, और वह उनके टैलेंट की इज्जत करते हैं। आलिया भट्ट और कंगना रनौत पर दिए रणदीप हुड्डा के इस बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट में हमें जरूर बताएं।
