Saif Ali Khan on Cocktail Casting: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी सैफ अली खान की फिल्म शूटिंग से जुड़ी कोई खबर आती है, तो कभी किसी मूवी की रिलीज डेट को लेकर चर्चा होती है। अब इन सब के बीच सैफ अली खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने अपनी फिल्म कॉकटेल को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म के लिए वो पहले चॉइस नहीं थे। प्रोड्यूसर्स ने सबसे पहले इमरान खान (Imran Khan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को रोल ऑफर किया था।
'कॉकटेल' में काम करने वाले थे रणबीर कपूर? (Image Source: IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Cocktail 2 Review: कमजोर एक्टिंग पर इटली की खूबसूरती ने डाला पर्दा
'कॉकटेल' को नहीं मिल रहा था हीरो
सैफ अली खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह सैफ अली खान का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। सैफ अली खान ने इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म कॉकटेल की कास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया। Variety India को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि फिल्म के मेकर्स को शुरुआत में मेल लीड कास्ट करने में काफी दिक्कत हुई थी वजह ये थी कि फिल्म के फीमेल किरदार इतने दमदार थे कि कोई हीरो आसानी से ये रोल करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। सैफ ने कहा, 'उनके पास दीपिका और डायना थीं लेकिन उन्हें इस रोल के लिए कोई हीरो नहीं मिल रहा था। शायद इसलिए क्योंकि वेरोनिका का किरदार इतना जबरदस्त था।' आपको बता दें कि वेरोनिका का रोल दीपिका पादुकोण ने निभाया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Cocktail 2 FIRST Review: छा गई शाहिद-कृति की जोड़ी, रश्मिका को हिंदी बोलने में हुई दिक्कत
दो स्टार्स को ऑफर हुआ था रोल
सैफ ने इंटरव्यू के दौरान उन एक्टर्स के नाम भी बताए जिनसे पहले इस रोल के लिए बात की गई थी। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि उन्होंने इमरान से बात की थी, उन्होंने रणबीर से भी बात की थी। और भी कुछ लोगों से बात हुई थी। फिर मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं कर लेता हूं।’ और मुझे लगता है कि उन सभी को मेरा शुक्रगुजार होना चाहिए कि मैंने ये फिल्म की। ये मेरी कहानी है। क्योंकि मैंने इस फिल्म में बहुत एन्जॉय किया। मुझे होमी अदजानिया के साथ काम करना हमेशा पसंद रहा है और इस फिल्म के दौरान भी हमने बहुत अच्छा समय बिताया था।'
