बॉलीवुड

रणबीर कपूर की Ramayana पर निर्माता नमित मल्होत्रा ने चली 100 करोड़ की चाल, बोले 'बदलेगी सिनेमा का चेहरा...'

Namit Malhotra on Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही रामायण (Ramayana) नाम की पौराणिक कहानी लेकर थिएटर्स में एंट्री करेंगे, जिसके पहले भाग की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म रामायण के बारे में बात करते हुए निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने कहा है कि रणबीर कपूर की ये फिल्म भारतीय सिनेमा का चेहरा बदलकर रख देगी।

Image

Ranbi Kapoor Ramayana

Namit Malhotra on Ramayana: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सालों से एक्टिव निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने द हॉलीवुड रिपोर्टर से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर रामायण के बारे में लम्बी बातचीत की। इस चर्चा के दौरान नमित मल्होत्रा ने बताया कि रामायण (Ramayana) भारत का ग्लोबल प्रोडक्शन है, जिसकी तुलना किसी भी भारतीय फिल्म से नहीं की जा सकती है। इस फिल्म पर देश-विदेश के बड़े-बड़े आर्टिस्ट काम कर रहे हैं, जिस कारण इसकी टक्कर सिर्फ इससे ही है।

नमित मल्होत्रा ने इंटरव्यू के दौरान कहा है, 'रामायण इस दुनिया की है। इस पर किसी भी एक व्यक्ति का हक नहीं है। इसकी यही खास बात है और इसे यही खास बनाती है। हर कोई इससे कुछ अलग ही समझता है और इसी कारण हर व्यक्ति इसे अपनी तरह से बयां करता है। हम रामायण को जिस तरह से पेश करने वाले हैं, वो तरीका इसे बिल्कुल अलग बनाता है।'

नमित मल्होत्रा ने कहा है कि रामायण जब रिलीज होगी तो भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल जाएगा और यहां की फिल्ममेकिंग का स्टैंडर्ड कई पायदान ऊपर चला जाएगा। नमित मल्होत्रा ने कहा है, 'जब आप रामायण को ध्यान से पढ़ते हैं तो आपको पता चलता है कि इसका स्केल क्या है? इसमें कितने बड़े-बड़े किरदार हैं। हमने जो कुछ भी पढ़ा है, उसमें आज की तकनीकि मिलाकर हम कुछ बड़ा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं हमेशा ये कहता हूं कि पिछले 30 सालों में एक इंडस्ट्री के तौर पर हम खुद को इस स्तर पर लेकर आए हैं कि हम रामायण बना सकते हैं। हमारे पास आज वो हुनर है और वो तकनीकि है जो रामायण जैसे विषय के साथ न्याय कर सकती है।'

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण दो भागों में रिलीज होगी। इसमें सनी देओल (Sunny Deol) भगवान हनुमान और यश (Yash) रावण का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। इन दोनों के साथ-साथ अरुण गोविल जैसे मंझे हुए कलाकार भी डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म में अहम किरदार प्ले करेंगे। फिल्म के कुछ सीन्स इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, जिन्हें देखकर कहा जा सकता है कि रामायण के साथ रणबीर कपूर भारत के सबसे बड़े स्टार बनने की ओर बढ़ रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article