Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश, साई पल्लवी और सनी देओल की फिल्म रामायण (Ramayana) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म के लिए सभी लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं। फिल्म रामायण से रणबीर कपूर लुक आउट हो चुका है। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर दिव्य लगे हैं। टीजर रिलीज के बाद अब सभी लोग ट्रेलर को लेकर एक्साइटेट है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज हो सकता है। अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Ranbir Kapoor की Ramayana के लिए करण जौहर ने खोल दी तिजोरी, फिल्म पर लगाया बड़ा दांव)
रामायण के ट्रेलर को लेकर आया अपडेट (pic credit-ramayana teaser)
रामायण के ट्रेलर को लेकर आया अपडेट
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म रामायण का ट्रेलर लॉन्च किया जा सकता है। यह एक बड़े स्तर का इवेंट होगा, जिसमें डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के शामिल होने की उम्मीद है। इनके अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर भी इस कार्यक्रम में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि सनी देओल और यश इस इवेंट में शामिल होंगे या नहीं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुणाल कपूर भगवान इंद्र और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।
करण जौहर ने लगाया दांव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म रामायण के भारत में थिएटर रिलीज के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह धर्मा प्रोडक्शंस की अब तक की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। धर्मा प्रोडक्शंस इससे पहले भी कई बड़ी पैन इंडिया फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन कर चुकी है। इनमें एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' सीरीज, 'द गाजी अटैक', '2.0' और जूनियर एनटीआर की 'देवरा: पार्ट 1' जैसी फिल्में शामिल हैं। रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज हो सकता है।
