बॉलीवुड

जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ आएगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का प्रोमो, गदगद हुए फैंस

Ramayana 3D promo: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का प्रोमो जल्द ही रिलीज होने वाला है।

Image

Pic Credit- IMDb

Ramayana 3D promo: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं एक्ट्रेस श्रीवल्ली मूवी में माता सीता के रोल में दिखाई देंगी। बता दें कि मेकर्स फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा बेताब हैं। इस बीच फिल्म रामायण को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का प्रोमो जल्द ही रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

जेम्स कैमरन की फिल्म के साथ आएगा रामायण का प्रोमो

जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 19 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म रामायण का 3 मिनट का 3D प्रोमो 19 दिसंबर से अवतार के साथ थिएटर्स में लगेगा। सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है। फिल्म रामायण का 3 मिनट का 3D प्रोमो 19 दिसंबर से अवतार के साथ थिएटर्स में लगेगा। सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है। रामायण: द इंट्रोडक्शन में रणबीर कपूर भगवान राम, माता का किरदार साई पल्लवी, सुपरस्टार यश रावण के रोल में दिखाई देंगे। वहीं सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और लारा दत्ता कैकेयी बनी हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

बताते चलें कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला भाग साल 2026 में दिवाली पर रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म का दूसरा हिस्सा साल 2027 में रिलीज होगी। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, रामायण सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म है। मालूम हो कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जुलाई में रिलीज हुआ था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। मालूम हो कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पार्क पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म एनिमल साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने धमाल मचा दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article