Ranbir Kapoor On Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है. नितेश तिवारी अपनी इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने वाले हैं और इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभानी वाली हैं. वहीं, सई पल्लवी माता सीता बनकर एक बार फिर से सबका दिल जीतने वाली हैं. 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंति वाले दिन मेकर्स रामायण की पहली झलक फैंस को दिखाने वाले हैं और इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच, रणबीर कपूर ने भगवान राम के अवतार पर एक बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. (इसे भी: Dhurandhar 2 Collection Day 12: दूसरे मंडे धुरंधर 2 का भौकाल, KGF 2 को दिया धोबी पछाड़; 900 करोड़ से कितनी दूर?)
instagram- photo credit
रामायण पर क्या बोले रणबीर कपूर
रामयण का पहला लुक सामने आने से पहले फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और एक्टर रणबीर सिंह लॉस एंजिल्स गए. यहां पर मेकर्स की तरफ से कुछ चुनिंदा लोगों को फिल्म की पहली झलक दिखाई गई. इसी मौके पर तीनों स्टार्स से फिल्म से जुड़े ढेर सारे सवाल किये गए. रणबीर कपूर से भी भगवान राम से जुड़ा एक सवाल किया गया. रणबीर ने इस इवेंट में भगवान राम के लिए अपने विचार साझा किए. लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने कहा कि भगवान राम को केवल एक पौराणिक चरित्र या 'चेतना के रक्षक' के रूप में ही नहीं, बल्कि पश्चिमी दर्शकों को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' शब्द से भी परिचित कराया, जिसका अर्थ है आदर्श पुरुष. (इसे भी पढ़े: कॉमेडियन सुनील पाल के साथ इवेंट में हुई बदतमीजी)
भगवान राम की रणबीर कपूर ने बताई छवि
रणबीर कपूर ने आगे कहा कि राम सदियों से और उसके बाद भी दुनिया भर के अरबों लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं. वह हमें परेशानियों के दौरान मानवीय भावना का ज्ञान कराते हैं. वह करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं. उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका अर्थ है आदर्श पुरुष.
google- photo credit
कब रिलीज होगी रामायण
बता दें कि रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण का पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने इस फिल्म के लिए लंबी चौड़ी स्टार कास्ट को तैयार किया है. रणबीर और सई पल्लवी के अलावा इस फिल्म में अभिनेता यश रावण की भूमिका निभाएंगे और हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आएंगे.
