बॉलीवुड

Animal Story: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की कहानी हुई लीक, भूषण कुमार ने किया खुलासा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 15, 2023, 08:50 PM IST

Animal Film Story leaked before release by bhushan kumar: मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ-साथ बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। पोस्टर के बाद फिल्म की कहानी को लेकर नया खुलासा हुआ है। प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने फिल्म की कहानी को लेकर कई खुलासे किए है।

Image

Ranbir Kapoor's Animal's FIRST LOOK

Ranbir Kapoor film Animal Story leaked: रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल(Animal) का दर्शक लंबे टाइम से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandana) हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। एनिमल के पोस्टर में रणबीर कपूर खून से लथपथ हाथ में कुल्हाड़ी और मुंह में सिगरेट लिए हुए नजर आए थे। मेकर्स ने पोस्टर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- 'बहादुर और रेडी है 2023 को टेकओवर करने के लिए। यह साल एनिमल का है।' अब पोस्टर के बाद फिल्म की कहानी को लेकर नया खुलासा हुआ है। प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने फिल्म की कहानी को लेकर कई खुलासे किए है।

भूषण कुमार ने बताई एनिमल की कहानी!

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कई खुलासे किए है। भूषण कुमार ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया है। भूषण कुमार ने बताया कि कहानी बाप और बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर बेटे के रोल में दिखाई देंगे, तो वहीं बाप को किरदार अनिल कपूर निभाने वाले है। इस फिल्म में आपको एक्शन, रोमांस और बदला सब देखने को मिलने वाला है। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ-साथ बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

रणबीर की एनिमल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। इसे कबीर सिंह फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म की कहानी भी संदीप ने ही लिखी है। इसे पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, क्योंकि संदीप की साउथ के दर्शकों के बीच भी खासी लोकप्रियता है। एनिमल में किया गया रणबीर कपूर का रोल उनके करियर का सबसे अगल रोल है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article