17 नवंबर से शूटिंग पर लौंटेगे Ranbir Kapoor, बेटी के साथ छुट्टियां मनाने का ऐसा है प्लान

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 12, 2022, 11:00 AM IST

Ranbir Kapoor paternity break: रणबीर कपूर एक आदर्श नए पिता की तरह अपने बच्चे की देखभाल कर रहे हैं। लेकिन अब वो फिलहाल अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता सकेंगे। क्योंकि रणबीर, 17 नवंबर को फिल्म के सेट पर लौटने वाले हैं।

Ranbir Kapoor Back To Shooting From november 17: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। आलिया ने एक नन्ही परी यानि बेटी को जन्म दिया है। आलिया के मां बनने के बाद से ही फैन्स के बीच उनकी बेटी को देखने की बेसब्री दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लोग कपूर परिवार के घर आई इस नन्हीं परी की एक झलक के लिए बेताब हैं। कपूर परिवार तब से घर में आलिया और नन्हे बच्चे की देखभाल कर रहा है। वहीं एक आदर्श नए पिता की तरह रणबीर कपूर भी बच्चे की देखभाल कर रहे हैं। लेकिन अब वो फिलहाल अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता सकेंगे। क्योंकि रणबीर कपूर, 17 नवंबर को फिल्म के सेट पर लौटने वाले हैं।

Ranbir kapoor News

Ranbir kapoor News

ताजा जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को अब शूटिंग शुरू करनी है। रणबीर, मुंबई के एक स्टूडियो में एनिमल की शूटिंग शुरू कर रहे हैं और इसके लिए उनको लेडीलव आलिया भट्ट और बेटी को घर छोड़ना होगा। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'रणबीर अगले हफ्ते से शूटिंग शुरू करेंगे और फिर से एक लंबा ब्रेक ले सकते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।'

End of Feed