Image Source: Instant Bollywood
Ranbir Kapoor at Durga Puja: हर साल की तरह इस साल भी काजोल देवगन( Kajol Devgan) और रानी मुखर्जी( Rani Mukherji) के परिवार ने दुर्गा पूजा का आयोजन रखा है। इस समय नवरात्रि की पूरे देश में धूम मची हुई है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। काजोल देवगन और रानी मुखर्जी का परिवार इसे खास अंदाज में मनाता है। हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने दुर्गा पूजा के लिए शानदार पंडाल लगाया गया। जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स दर्शन करने पहुँच रहे हैं। आज अभिनेता रणबीर कपूर पंडाल में पहुंचे, उन्होंने देवी माँ का आशीर्वाद लिया।
रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) को थोड़ी देर पहले दुर्गा पंडाल में देखा गया। एक्टर ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहनकर दुर्गा पूजा के लिए पहुंचे थे। वह जल्दबाजी में नजर आ रहे थे। गाड़ी से उतरते ही अभिनेता ने पंडाल में पहुंचकर देवी माँ का आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने दोस्त अयान मुखर्जी के साथ फोटोज क्लिक करवाई। ब्लू कुर्ते में रणबीर कपूर बेहद स्मार्ट लग रहे थे। हालांकि वह ज्यादा देर पंडाल में नहीं रुके और दर्शन करते ही निकल पड़े। बता दें कि पिछली बार आलिया भट्ट( Alia Bhatt) भी दुर्गा माँ के दर्शन करने आई थी।
जया बच्चन भी पहुंची
अब नवरात्रि केवल दो दिन की ही बची हुई है। ऐसे में जगह-जगह पंडालों में भीड़ लगी हुई है। हर साल की ही तरह, इस साल भी जया बच्चन काजोल और रानी के दुर्गा पंडाल में पहुंची थी। जया बच्चन( Jaya Bachchan) ने काजोल देवगन को गले लगाया। साथ ही पैप्स को पोज भी दिए।
रानी मुखर्जी ने आरती के समय थाल बजाई और देवी माँ की पूजा की। आज के दिन पर एक्ट्रेस ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। रानी मुखर्जी और काजोल देवगन दोनों साथ में मिलकर दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं। यही नहीं इस पूजा में टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली भी शामिल हुई थी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।