Godzilla Minus Zero ने बढ़ा दीं Ramayana की मुश्किलें, रिलीज से पहले मिले धमाकेदार रिव्यूज

दीपावली 2026 पर बॉलीवुड की बिग बजट मूवी रामायण रिलीज होगी, जिसकी टक्कर हॉलीवुड मूवी गॉडजिला माइनस जीरो से है। खबरें हैं गॉडजिला माइनस जीरो को कमाल के रिव्यूज मिल रहे हैं, जिससे रामायण की परेशानी बढ़ सकती हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश इस दीपावली अपनी बिग बजट फिल्म रामायण लेकर आ रहे हैं, जिसका पूरा देश इंतजार कर रहा है। इसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है और माना जा रहा है कि रामायण भारत की तरफ से हॉलीवुड के लिए जवाब होगा। रामायण को मेकर्स जिस तरह से देश और दुनिया में प्रमोट कर रहे हैं, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि ये दर्शकों को हिलाने के पूरी तरह से तैयार है। वैसे रामायण के लिए राहें इतनी आसान भी नहीं होने वाली हैं, जितनी हमें लग रही हैं क्योंकि दीपावली पर ही हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो रिलीज होने वाली है। खबरें हैं कि बीते दिनों इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां इसे कमाल के रिव्यूज मिले हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि दीपावली 2026 पर हॉलीवुड वर्सिज बॉलीवुड की तगड़ी भिड़ंत होगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "ये तो साध्वी...", जम्प सूट पहनकर थिरकती दिखीं Mamta Kulkarni, भौचक्के रह गए फैंस

Godzilla Minus Zero ने बढ़ा दीं Ramayana की मुश्किलें, रिलीज से पहले मिले धमाकेदार रिव्यू

Godzilla Minus Zero ने बढ़ा दीं Ramayana की मुश्किलें, रिलीज से पहले मिले धमाकेदार रिव्यू

Diwali 2026 पर होगी Godzilla Minus Zero और Ramayana की तगड़ी भिड़ंत

न्यूयॉर्क स्थित एलिस ट्यूली हॉल में गॉडजिला माइनस जीरो का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था, जिसमें दर्शकों ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन दिया है। फिल्म को मिल रहे अर्ली रिव्यूज कमाल के हैं, जिनमें इसे जॉ-ड्रॉपिंग और ग्लोरियस कंटीन्यूएशन बता रहे हैं। ट्विटर पर इस वक्त गॉडजिला माइनस जीरो के रिव्यूज वायरल हो रहे हैं, जिन्हें आप नीचे देख सकते है... TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "क्या ड्रामा मचा रखा है...", Govinda-Sunita Ahuja को साथ देखकर बौखलाए फैंस

End of Feed