Ramayana Teaser: दीपिका चिखलिया को पसंद आया रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर, विंदू दारा सिंह ने कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 2, 2026, 10:04 PM IST

Dipika Chikhlia on Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) के टीजर को देखने के बाद दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने जमकर तारीफ की। दीपिका चिखलिया के अलावा विंदू दारा सिंह भी फिल्म के टीजर को लेकर रिएक्शन देते नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि...

Dipika Chikhlia on Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का धांसू टीजर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के टीजर को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है। इन सब के बीच टीवी शो रामायण में माता सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser Fan Review: 'मर्यादा में रहकर असुरों का करेंगे नाश', रणबीरमय हुआ इंटरनेट)

Dipika Chikhlia on Ramayana

Image Source: IMDb/ ramayana Movie

दीपिका चिखलिया ने कही ये बात

इंडिया टुडे से बात करते हुए दीपिका ने टीजर की तारीफ की और कहा कि वे फिल्म देखने का इंतजार कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने टीजर देखा और ये बहुत भव्य लग रहा है। बहुत रिच लग रहा है। उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है। तो अब मैं फिल्म का इंतजार कर रही हूं और ये बहुत सुंदर लग रही है, इसमें कोई शक नहीं है।' एक्ट्रेस ने इससे पहले जून 2024 में उन्होंने इसी India Today को बताया था, 'मुझे वो लोग बहुत निराश करते हैं जो बार-बार रामायण बना रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि इसे बार-बार बनाना चाहिए। लोग इसे बर्बाद कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों को रामायण बार-बार बनानी चाहिए क्योंकि हर बार वे कुछ नया लाना चाहते हैं नई कहानी, नया एंगल, नया लुक।' (ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser: 'रामायण' की पहली झलक देख दर्शकों की प्रतिक्रिया से गदगद हुए नितेश तिवारी, कही ये बात)

End of Feed