Ramayana Part 1: इस दिन उठेगा रणबीर-यश की 'रामायण' के 'लोगो' से पर्दा, टीजर भी हुआ तैयार

Ramayana's Logo Launch on THIS Date: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ा सरप्राइज सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स जुलाई में इस दिन 'रामायण' का लोगो दुनिया के सामने लॉन्च करने वाले हैं।

Ramayana's Logo Launch on THIS Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फैन्स भी इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं। नितेश तिवारी की 'रामायण' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का हर किसी को इंतजार है। मेकर्स ने इस मूवी के लिए टीवी से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े एक्टर्स को कास्ट किया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं में 'रामायण' के लोगो को लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी के लोगो को कब लॉन्च करते हैं।

Ranbir Kapoor and Yash's Ramayana

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' का फर्स्ट लोगो और इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट 3 जुलाई को होगी। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर का टीजर भी तैयार है लेकिन मेकर्स इसे अभी लॉन्च नहीं करेंगे। टीजर को पेश नी करने का कारण यह है कि 'रामायण' की रिलीज में अभी 1 साल से ज्यादा का समय है। 3 जुलाई रणबीर कपूर के फैन्स के लिए बड़ा दिन होने वाला है।

End of Feed