Ramayana के पोस्टर में दिखा राम-दशरथ का इमोशनल रिश्ता, Ranbir Kapoor को देख भावुक हुए लोग

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 10, 2026, 08:48 PM IST

Ramayana Ranbir Kapoor New Poster: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘रामायण’ से सामने आए नए पोस्टर पिता-बेटे के रिश्ते की भावुक कहानी दिखाते हैं। राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल (Arun Govil) का लुक भी चर्चा में है।

Ramayana Ranbir Kapoor New Poster: डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana: Rise of a Legend) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे है। मेकर्स फिल्म से कई नए पोस्टर्स रिलीज कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अरुण गोविल (Arun Govil) राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। अब मेकर्स ने फिल्म के दो नए पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें राम और उनके पिता दशरथ के बीच का गहरा रिश्ता दिखाया गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म रामायण के नए पोस्टर्स में क्या खास है।

Ramayana Ranbir Kapoor New Poster

एक्टर रणबीर कपूर का फिल्म रामायण से नया पोस्टर रिलीज हो गया है। (Image Source: Ramayana Movie)

मेकर्स ने रिलीज किए नए पोस्टर्स

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण से सामने आए नए पोस्टर है। दोनों पोस्टर्स आते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। पहले पोस्टर में रणबीर कपूर के भगवान राम को राजा दशरथ के सामने घुटनों के बल बैठे हुए दिखाया गया है। पारंपरिक कपड़े पहने दशरथ सिंहासन पर बैठे हैं और आशीर्वाद देने के अंदाज में राम के सिर पर अपना हाथ रख रहे हैं। दूसरे पोस्टर में एक गंभीर और बेहद निजी पल दिखाया गया है। इसमें रणबीर कपूर के राम एक साफ नदी में कमर तक पानी में खड़े होकर अपने पिता राजा दशरथ की मृत्यु के बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन करते नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'एक पिता, जो एक वचन से बंधा था। एक बेटा, जो अपने कर्तव्य से बंधा था। दोनों में से किसी को नहीं पता था कि ये उनकी आखिरी मुलाकात होगी।'

End of Feed