'Ramayana' First Song Jai Jai Ram Out Now: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का कुछ देर पहले ही मेकर्स ने एक शानदार पोस्टर जारी किया। 'सिया राम' के इस स्पेशल पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में दिखाई दिए। दोनों को देखकर फैन्स अभी तारीफ ही कर रहे थे कि अब निर्माताओं ने इसका पहला गाना 'जय जय राम' (Jai Jai Ram) रिलीज कर दिया गया है। गाने के वीडियो को देखकर फैन्स इसे बार-बार सुन रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: जॉन अब्राहम-रितेश देशमुख संग बंद हुई फिल्म पर Shehnaaz Gill ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अच्छा हुआ मैं...')
रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' (Pic Credit: Grab From You Tube)
रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम'
'रामायण' के पहले गाने 'जय जय राम' को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गाने में भक्ति और आध्यात्मिकता का खूबसूरत एहसास देखने को मिलता है। इस गाने के रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही मेकर्स ने 'सिया राम' का नया पोस्टर जारी किया था। गाने को दर्शकों ने बार-बार सुनना शुरू कर दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...
4000 करोड़ के बजट में बन है 'रामायण'
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा बड़े स्तर पर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी शानदार है। इसमें सनी देओल भगवान हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' के दोनों पार्ट्स को करीब 4000 करोड़ रुपये के विशाल बजट में तैयार किया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट 'रामायण: पार्ट 1' इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
