Fire Broke Out At Ramayana Set: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस सई पल्लवी अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। 'रामायण' फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूं तो फिल्म दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही 'रामायण' के सेट पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 'रामायण' (Ramayana) के सेट पर भयंकर आग लग गई है। इस बात की पुष्टि खुद FWICE के प्रमुख बीएन तिवारी ने की है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'Pati Patni Aur Panga 2' के सेट पर लगी भयंकर आग, चपेट में आया Hustle 5 का सेट
बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के सेट पर लगी आग को वक्त रहते ही काबू कर लिया गया। ऐसे में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज के प्रमुख बीएन तिवारी ने इस सिलसिले में इंडिया टुडे से बातचीत की। उन्होंने 'रामायण' के सेट पर लगी आग के बारे में बात करते हुए बताया कि स्टूडियो के बाहर लगे टेंट में आग लगी थी। लेकिन आग को समय रहते ही काबू में कर लिया गया और इसे फैलने से रोका गया। हालांकि सेट पर मौजूद लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, "ये घटना फिल्म की टीम और बाकी प्रोडक्शन हाउस के लिए चेतावनी है कि सेट पर सुरक्षा का ध्यान रखा जाए और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरती जाए।" जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: प्लेबैक सिंगिंग से दूरी के 8 महीने बाद Arijit Singh ने किया बड़ा ऐलान, 2027 में करेंगे इंडिया टूर
'रामायण' (Ramayana) सेट पर आग लगने की कोई वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि 'रामायण' के अलावा गोरेगांव फिल्म सिटी से दो और सेट पर आग लगने की खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो 'पति पत्नी और पंगा 2' व 'एमटीवी हसल 5' के सेट पर भी आग लगी है। खुद टीवी एक्टर समर्थ जुरेल ने भी पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी।
