धुरंधर का हवाला देते हुए राम गोपाल वर्मा ने कसा बॉलीवुड पर तंज, कहा- "धुरंधर ने डर पैदा कर दिया"

Ram Gopal Verma angry on Bollywood Industry: निर्माता के मुताबिक सबसे हैरानी वाली बात यह है कि धुरंधर सिर्फ एक बड़ी हिट नहीं है, बल्कि पिछले 50 सालों की सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर तंज कसा और बताया किस तरह से लोग डरे हुए हैं।

Ram Gopal Verma angry on Bollywood Industry: आदित्य धर निर्माता फिल्म धुरंधर( Dhurandhar) इस समय हर किसी की जुबान पर छाई हुई है। धुरंधर की कहानी की हर कोई चर्चा करता है। फिल्म को लेकर चारों तरफ से रिव्यू सामने आ रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के इन्साइड से लोग धुरंधर को ताबड़तोड़ फिल्म बता रहे हैं। हाल ही में निर्माता राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर की जमकर तारीफ की साथ ही फिल्म इंडस्ट्री पर कटाक्ष भी किया। राम गोपाल वर्मा का कहना है कि धुरंधर की सफलता देखकर बॉलीवुड के बाकी निर्माताओं को अब डर लग रहा है। लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए राम गोपाल वर्मा ने अपने दिल की बात लिखी है।

Ram Gopal Verma angry on Bollywood Industry

राम गोपाल वर्मा( Ram Gopal varma) ने अपने बयान में लिखा- जब भी धुरंधर जैसी कोई बेहद बड़ी और जबरदस्त हिट फिल्म आती है, तो फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं। इसकी वजह यह होती है कि वे खुद उस स्तर की फिल्म नहीं बना पा रहे होते और इसलिए उन्हें उससे खतरा महसूस होता है। ऐसे में वे इसे एक बुरे सपने की तरह मानते हैं, जो उन्हें लगता है कि उनकी अगली फिल्मों के साथ गायब हो जाएगा।

End of Feed