Rakul Preet Singh angry on Doctor: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) हाल ही में 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आई थी। एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल और कमाल के फिगर से सबको दीवाना बना दिया था। रकुल प्रीत सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वह डॉक्टर प्रशांत यादव के क्लैम पर भड़क गई है। दरअसल सोशल मीडिया पर डॉक्टर प्रशांत यादव नाम के अकाउंट से पोस्ट हुआ है, जिसमें वह बता रहे हैं कि रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) ने सर्जरी कराई है। एक्ट्रेस को इस बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया।
Image source: Instagram
दरअसल डॉक्टर प्रशांत यादव का कहना है कि रकुल प्रीत सिंह के पहले और अब के लुक में बदलाव आया है। रकुल प्रीत जो पहले थोड़ी अलग दिखती थी, अब वह बिल्कुल बदल गई है। डॉक्टर ने दावा किया है कि रकुल प्रीत सिंह ने नाक-गाल और चिन में बदलाव कराए हैं। प्रशांत ने दावा किया कि रकुल ने राइनोप्लास्टी भी करवाई है। अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वीडियो का उद्देश्य जागरूकता फैलाना है, किसी को अपमानित करना नहीं।
रकुल प्रीत सिंह ने डॉक्टर की इस वीडियो पर गुस्सा जताते हुए कहा कि "धोखाधड़ी की चेतावनी: यह कितना डरावना है कि लोग खुद को डॉक्टर बताकर ऐसी बातें कर रहे हैं, बिना किसी जानकारी और तथ्यों के यह कैसे कहा जा सकता है, वह लोगों को ऐसी जनाकारी से गुमराह कर रहे हैं।" रकुल ने आगे कहा कि मैं मॉर्डन और प्राचीन विज्ञान की समझ रखती हूं और मुझे सर्जरी कराने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए की हार्डवर्क नाम की भी कोई चीज होती है, वजन घटाना भी कुछ होता है। कभी सुना भी है इस बारे में? उन्होंने आगे कहा कि- ऐसे लोगों से सावधान रहें।
बताते चले कि एक्ट्रेस दे दे प्यार दे 2 फिल्म में नजर आई थी। इस मूवी में वह अजय देवगन का लव इन्टरेस्ट बनी थी।
