Border 2 Teaser Released: जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बनी हुई है। साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का ये दूसरा पार्ट है जो एक बार फिर लोगों के दिलों में देशभक्ति की ज्वाला उठाएगा। आज 16 दिसंबर को भारत विजय दिवस मना रहा है जिसके खास अफसर पर फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर डाला। टीजर में सनी देओल की दमदार आवाज एक बार फिर सुनाई दी जो पाकिस्तान को खुलेआम धमकी देता हुआ नजर आया तो साथ ही वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और आहान पांडे भी देश का फर्ज निभाते हुए नजर आए। टीजर देख सभी की आंखों में देश के लिए प्यार फिर जलता हुआ नजर आया। तो चलिए आपको बताते हैं कि 'बॉर्डर 2' के टीजर को देख फैंस का क्या रिएक्शन है।
सोशल मीडिया पर हर जगह इस समय 'बॉर्डर 2' (Border 2) के हाल ही में हुए रिलीज टीजर की चर्चा जोरों शोरों पर हो रही है। ट्रेंड देख ऐसा लग रहा है कि फैंस के दिलों को टीजर ने छू लिया है। टीजर देखने के बाद एक यूजर ने X पर लिखा, 'पाकिस्तान कह रहा होगा अबे 'धुरंधर' का समे से अभी तक उठा नहीं अब 'बॉर्डर 2' का टीजर आ गया।' वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'वाह क्या टीज़र है, सनी देओल ने कमाल कर दिया, इसके लिए उत्साहित हूँ।' तारीफ़ों के पुल यही खत्म नहीं हुए कई यूजर ने 'बॉर्डर 2' की तुलना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' से कर डाली। हालांकि यूजर्स को एक चीज टीजर में खली वो है फिल्म के वीएफएक्स। इंटरनेट पर कई दर्शकों के राय दी कि मेकर्स को वीएफएक्स पर काम करने की सबसे ज्यादा जरूरत है।
बता दें फिल्म सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन, आहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले साल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस काफी उत्साहित है कि एक बार फिर भारत पाकिस्तान की हेकड़ी निकालते हुए उसे हरा देगा। बता दें फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत इसकि पुष्टि नहीं करता।
