राजकुमार राव और पत्रलेखा ने खुद के बैनर की नेक्स्ट मूवी पर शुरू किया काम, लीड रोल नजर आएंगी Keerthy Suresh

Rajkummar Rao-Keerthy Suresh in Next Movie: 'टोस्टर' के बाद अब राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बनने जा रही नेक्स्ट मूवी पर काम शुरू करने की प्लानिंग कर ली है। इस मूवी राजकुमार राव के साथ कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) अहम रोल में नजर आएंगी।

Rajkummar Rao-Keerthy Suresh in Next Movie: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की नई फिल्म 'भूल चुक माफ' 16 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन लास्ट मौके पर मेकर्स ने अपना फैसला बदलकर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराने का फैसला लिया है। 'भूल चुक माफ' की रिलीज से पहले रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही नेक्स्ट मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है।

Rajkummar Rao-Patralekha-Keerthy Suresh

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म 'टोस्टर' के बाद नई रोमांटिक कॉमेडी पर काम शुरू कर दिया है। इस कपल का यह सेकंड प्रोजेक्ट है। यह फिल्म 1 जून से फ्लोर पर जानी है। फिल्म की सभी तैयार शुरू कर दी गई हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कहानी इंडिया के करंट एजुकेशन सिस्टम के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आएंगी।

End of Feed