एकता कपूर की फिल्म से श्रद्धा कपूर के बाहर होने पर राही अनिल बर्वे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सब कुछ अफवाह...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 19, 2025, 01:18 PM IST

Rahi Anil Barve on Shraddha Kapoor Exit From Ekta Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि उन्होंने फीस के चलते एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। अब इसको लेकर डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने चुप्पी तोड़ी है।

Rahi Anil Barve on Shraddha Kapoor Exit From Ekta Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। श्रद्धा कपूर की लोग आज भी जमकर तारीफ करते हैं। इस फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर के फेम में भी काफी उछाल आया। इसी के चलते खबरें आई थी कि श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्म स्त्री2 के हिट होने के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है। जिसको लेकर अभी हाल ही में एक रिपोर्ट्स भी सामने आई थी कि श्रद्धा कपूर ने फीस चलते एकता कपूर (Ektaa Kapoor) की एक बिग-बजट थ्रिलर फिल्म से कदम पीछे खींच लिए हैं। इस फिल्म को तुम्बाड (Tumbbad) फेम डायरेक्टर राही अनिल बर्वे (Rahi Anil Barve) डायरेक्ट करने वाले थे। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने बतौर फीस 17 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। अब इन सब को लेकर अब राही अनिल बर्वे ने चुप्पी तोड़ी है।

Rahi Anil Barve on Shraddha Kapoor Exit From Ekta Movie

राही अनिल बर्वे ने फिल्म को लेकर कही ये बात

श्रद्धा कपूर के एकता कपूर की फिल्म से बाहर होने के बाद से काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच राही अनिल बर्वे ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है। Bombay Times ने राही अनिल बर्वे से जब श्रद्धा कपूर के बाहर होने की खबर पर बात कि तब उन्होंने कहा कि 'ये सब अफवाहें हैं, सब कुछ अफवाह है।' उन्होंने श्रद्धा कपूर के जाने की बात न तो मानी, न नकारी, बस इतना कहा, 'अभी मैं रक्त ब्रह्मांड (Rakt Brahmand) पूरा फोकस कर रहा हूं और अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर रहा हूं।' राही ने साफ किया कि वो एकता की फिल्म पर तभी काम करेंगे, जब ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।

End of Feed