Raghav Juyal-Niharika NM कर रहे हैं एक-दूजे को डेट! कोजी फोटोज वायरल होते ही लगी अटकलें

Raghav Juyal-Niharika NM Dating Rumors: मशहूर एक्टर और डांसर राघव जुयाल व एक्ट्रेस निहारिका एनएम की डेटिंग की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। दोनों की कोजी फोटोज भी वायरल हो रही हैं।

Raghav Juyal-Niharika NM Dating Rumors: मशहूर एक्टर और डांसर राघव जुयाल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। राघव जुयाल जिस भी प्रोजेक्ट में नजर आए हैं, उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से जान फूंकने की कोशिश की है। लेकिन हाल ही में राघव जुयाल अपने करियर के लिए नहीं बल्कि निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गए हैं। राघव जुयाल को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह एक्ट्रेस निहारिका एनएम को डेट कर रहे हैं। दरअसल, दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें राघव जुयाल (Raghav Juyal) और निहारिका एनएम (Niharika NM) कोजी नजर आए। उनकी ये तस्वीरें देख लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठने शुरू हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: पंजाब की कैटरीना उर्फ Shehnaaz Gill कर रही हैं Raghav Juyal को डेट! तस्वीरें देख नहीं हटा पाओगे नजरें

niharika nm raghav juyal

निहारिका एनएम-राघव जुयाल कर रहे हैं एक-दूजे को डेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    राघव जुयाल (Raghav Juyal) और निहारिका एनएम की इन फोटोज ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिये हैं। इन तस्वीरों को खुद राघव जुयाल और निहारिका एनएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। पहली फोटो में जहां राघव जुयाल, निहारिका को बाहों में थामे नजर आए तो वहीं अगली तस्वीर में दोनों मस्ती करते दिखे। इन फोटोज पर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस शहनाज गिल ने राघव जुयाल की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "बेस्ट...।" वहीं रफ्तार ने कमेंट में लिखा, "जे बात लाडले।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill के दिल में बसते हैं सिद्धार्थ शुक्ला! Raghav Juyal ने रिलेशनशिप की खबरों को बताया झूठा

    End of Feed