Priyanka Chopra ने बताया कब शुरू होगी Jee Le Zaraa की शूटिंग! एक साथ दिखेंगी आलिया, कैटरीना और प्रियंका

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 05:50 PM IST

Priyanka Chopra, Alia Bhatt and Katrina Kaif in Jee Le Zaraa: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। फिल्म Jee Le Zaraa की शूटिंग को लेकर प्रियंका ने एक हिंट दिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका एक साथ नजर आने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म Jee Le Zara की शूटिंग जल्द होगी शुरू।
  • फिल्म की शूटिंग को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा।
  • प्रियंका, आलिया और कैटरीना इस फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।

Priyanka Chopra, Alia Bhatt and Katrina Kaif in Jee Le Zaraa: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों इंडिया में समय बिता रही है। इस दौरान प्रियंका कुछ इंटरव्यू में भी नजर आई हैं। वहीं बता दें कि बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक फरहान अख्तर अब Jee Le Zaraa को डायरेक्ट करने वाले हैं। डॉन 2 के बाद अब वह पहली बार फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी निभाने वाले हैं। फिल्म ‘दिल चाहता है’ (Dil Chahta hai) के 20 साल पूरे हो जाने के बाद फरहान अख्तर ने इस फिल्म की घोषणा की थी। जिसमें तीन लीड एक्ट्रेस की फ्रेंडशिप दिखाई जाएगी। अब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने बड़ी जानकारी दे दी है।

Priyanka Chopra, Alia Bhatt and Katrina Kaif

Priyanka Chopra, Alia Bhatt and Katrina Kaif

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

हाल ही में न्यूज पोर्टल इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग साल 2023 में ही शुरू हो जाएगी। फिल्म Jee Le Zaraa को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। दरअसल बॉलीवुड के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि इंडस्ट्री की तीन लीड एक्ट्रेस एक साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं वो भी बिना किसी लीड हीरो के। यह मूवी अपने आप में काफी अनोखी होने वाली है।

End of Feed